सीबीएसई आज शाम 4 बजे जारी करेगा दसवीं बोर्ड का रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर करें चेक
(India) सीबीएसई 10th रिजल्ट 2018: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई 10वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in जारी किए जाएंगे।
कुल 16,38, 428 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी जिनमें से लड़कियों की संख्या 6,71, 103 और लड़कों की संख्या 9,67,325 थी।
सीबीएसई के 10वीं कक्षा के रिजल्ट के देशभर के करीब 16.88 लाख छात्र इंतजार में हैं।

CBSE CLASS 10th Results 2018 ऐसे करें चेक
1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in या results.nic.in पर जाएं।
2- Class 10 Exam Results'लिंक पर क्लिक करें।
3- जो पेज खुलेगा उस पर अपना रोल नंबर दर्ज करें सब्मिट करें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
4- भविष्य की जरूरत के लिए आप रिजल्ट को सेव कर सकते हैं यो प्रिंटआउट ले सकते है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।