सीबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित, गुड़गांव के प्रखर मित्तल ने किया टॉप।
(India) सीबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित, गुड़गांव के प्रखर मित्तल ने किया टॉप।इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरुप ने ट्वीट कर दी। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल गुड़गांव के प्रखर मित्तल समेत चार छात्रों ने टॉप किया है। सभी को 500 में से 499 नंबर मिले हैं। बता दें कि 12वीं का रिजल्ट बोर्ड 26 मई को जारी कर चुका है। रिजल्ट लिंक और बाकी जानकारी www.bhaskareducation.com पर भी उपलब्ध है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- यहां पर 10वीं बोर्ड रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर डालकर सबमिट करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट ओपन हो जाएगा। स्टूडेंट्स फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
5 मार्च से 4 अप्रैल तक हुए थे 10वींके एग्जाम
- इस साल 10वीं बोर्ड के एग्जाम 5 मार्च से शुरू हुए थे, जो 4 अप्रैल तक चले थे।
- इस साल 16,38,428 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।