बिहार में कल देर शाम आए आंधी-तूफान के साथ बारिश के बीच बिजली गिरने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 19 लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए। कल देर शाम आंधी-तूफान एवं वज्रपात से गया और औरंगाबाद में पांच-पांच मुंगेर में चार कटिहार में तीन और नवादा में दो लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को अविलम्ब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।