पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बोरतलाव थाना क्षेत्र में जिला बल के दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब चंदियागिरी पहाड़ी के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों से गोलबीरी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि बाद में घटनास्थल की तलाशी के दौरान वहां से एक नक्सली और दो नक्सली समर्थकों के शव मिले। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नक्सल डिप्टी कमांडर आजाद के रूप में की गई है। वहीं दो अन्य को नक्सली समर्थक बताया जा रहा है। संभवत: वे नक्सलियों के लिए सामान पहुंचाने गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों के जंगल से बाहर निकलने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।