पीएम मोदी इंडोनेशिया गये वहा कलीबाता नेशनल हीरोज सिमेट्री में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बच्चों से भी मिले
(International) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष के शहीदों को आज श्रद्धांजलि देकर अपनी यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने यहां कलीबाता नेशनल हीरोज सिमेट्री में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इंडोनेशिया की पहली आधिकारी यात्रा पर आए मोदी आज राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात करेंगे और समुद्र यात्रा और निवेश समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे।

राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरडेका पैलेस पहुंच गए हैं जहां राष्ट्रपति विदोदो ने उनका स्वागत किया। मेरडेका पैलेस में स्वागत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पीएम मोदी भारतीय परिधान और तिरंगा लिये पहुंचे बच्चों से मिले और उनसे कुछ बातचीत भी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।