मंत्री यनामला रामाकृष्णडू ने मोदी और अमित शाह की तुलना हिटलर और मुसोलिनी से की
(India) आंध्र प्रदेश के वितमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता यनामला रामाकृष्णडू ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फासिस्ट बताते हुए कहा कि फासिस्टो ने लोकतंत्र को बर्बाद करने का काम किया था। यनामला रामाकृष्णडू ने कहा कि जब मैं मोदी और शाह के बारे में सोचता हूँ कि मुझे हिटलर और मुसोलिनी याद आते हैं। दोनों ही डिक्टेटर थे। उन्होने कहा कि मोदी और अमित शाह को राज्यों और देश की जनता से कोई मतलब नहीं है उन्हें सिर्फ किसी भी तरह से सत्ता हासिल करने से ही मतलब है। उन्होंने मोदी और शाह पर नफरत की राजनीति करने को और भी लगाया। यनामला रामाकृष्णडू मंगलवार 29 मई को विजयवाड़ा में मौजूद थे। यहां टीडीपी के महानडु काॅन्क्लेव में हिस्सा लेते हुए राज्य के वित्त मंत्री ने कहा कि जो लोग भी अमित शाह और नरेंद्र मोदी के धर्म के नहीं हैं या फिर उनकी मानसिकता के खिलाफ बोलते हैं उन्हें देश में रहने का हक नहीं हैघ् इस काॅनक्लेव में टीडीपी ने 2019 के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए एक रिजोल्यूशन भी पास किया। जिसमें कहा गया है कि भाजपा देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।