पेट्रोल-डीजल में एक पैसे की कटौती को राहुल गांधी ने बताया मजाक
(DELHI, DELHI) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में एक पैसे की कमी किए जाने को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि अगर यह मजाक है तो वह बचकाना और हल्का है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कहा कि प्रिय प्रधानमंत्री आपने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक पैसे की कटौती की है। एक पैसा उन्होंने कहाअगर यह मजाक बनाने का विचार है तो यह बचकाना और हल्का है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैंने आपको जो फ्यूल चैलेंज दिया था उसका, यह एक पैसे की कटौती उपयुक्त जवाब नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद राहुल ने मोदी को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें कम करने के लिए फुएल चैलेंज दिया था। गौरतलब है कि लगातार 16 दिन तक दाम में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक पैसा प्रति लीटर की कटौती की गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।