बता दें कि जिन चार लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया व पालघर और नागालैंड की एक सीट शामिल है। जहां कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव को काफी अहम माना जा रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि भाजपा को हराने के लिए यहां सभी प्रमुख विपक्षी दल एक-दूसरे के साथ आ गए हैं। सीधे कहा जाए तो महागठबंधन की असल परीक्षा कैराना उपचुनाव में है।
• मेघालय में अंपाती से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
• कर्नाटक के राजाराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार आगे।
• कैराना से RLD उम्मीदवार 34 हजार वोटों से आगे।
• महाराष्ट्र के पलूस कडेगांव से कांग्रेस उम्मीदवार की निर्विरोध जीत।
• बिहार के जोकीहाट विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार शाहनवाज आलम आगे।
• पश्चिम बंगाल की महेशतला सीट से TMC आगे, समर्थकों में खुशी का माहौल।
• महेशतला विधानसभा सीट पर तृणमूल आगे।
• केरल उपचुनाव के शुरूआती रूझान में चेंगान्नूर सीट पर माकपा उम्मीदवार को बढ़त।
• शाहकोट उपचुनाव मतगणना के पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी अपने निकटतम प्रतिद्धंदी नायब सिंह कोहाड़ से आगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।