जम्मू-कश्मीर हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले दो आतंकियों को किया ढेर
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों में बड़ी कामयाबी मिली है। यहां उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को दो आतंकियों के शव बरामद हुए हैं

दरअसल बुधवार की रात हंदवाड़ा के काजियाबाद के जंगलों में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया। सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी इलाके से गुजर रही थी तभी आतंकियों के एक ग्रुप ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस पर जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से भारी फायरिंग होती रही।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।