(India)
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कटौती हुई, लेकिन यह नाममात्र ही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन कम हुई हैं। चारों महानगरों में पेट्रोल सात पैसे और डीजल पांच पैसे सस्ता किया गया है। इनमें सबसे कम कीमत दिल्ली में है। गुरुवार को यहां पेट्रोल 78.35 रुपए और डीजल 69.25 रुपए प्रति लीटर रहेगा। इससे पहले 16 दिन में पेट्रोल की कीमत में करीब चार रुपए और डीजल की कीमत में 3.62 रुपए का उछाल आया था। बुधवार को इंडियन ऑयल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सिर्फ 1-1 पैसे की कमी की थी। इस पर विपक्ष ने सरकार की तीखी आलोचना की थी।
17 दिन बाद पेट्रोल 7 पैसे सस्ता
दिल्ली में अब पेट्रोल की नई कीमत 78.35 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 69.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।