पीएम नरेंद्र मोदी सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग से मिले, शांगरी-ला में देंगे भाषण
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर कल सिंगापुर पहुंचे पीएम मोदी ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री लीएच लूंग के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।17वें शंगरी-ला डायलॉग में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर एशिया के सभी प्रमुख देशों की नजर रहेगी। यहां अपना संबोधन देनेवाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं। एशिया पसफिक क्षेत्र में डिफेंस प्रफेशनल्स को लेकर शंगरी-ला डायलॉग को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बैठक में करीब 40 देशों के रक्षा मंत्री, मिलिटरी चीफ और शीर्ष अधिकारी शिरकत करने वाले हैं। 2002 में इस डायलॉग की शुरुआत हुई थी और एशिया पसफिक क्षेत्र में यहां विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा होती रही है। पीएम मोदी के साथ कई अन्य राष्ट्रों के प्रमुख भी संबोधित करेंगे। चीन, कोरिया, जापा, मलयेशिया, ऑस्ट्रेलिया और दूसरे क्षेत्रीय शक्तियों के साथ यहां यूनाइटेड स्टेट्स के भी प्रतिनिधि होंगे। एशिया में लगातार बढ़ रही चीन की दखलंदाजी के बाद आईओआर (इंडियन ओशियन रीजन) में भारत की मौजूदगी बहुत महत्वपूर्ण होती जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।