गांव बंद आंदोलन का दूसरा दिन आज पंजाब में सड़क पर फेंकी गई सब्जियां
(PUNJAB, PUNJAB) देश के कई राज्यों में किसानों ने उपज के वाजिब दाम कर्ज माफी एवं अन्य मांगों को लेकर 10 दिवसीय गांव बंद आंदोलन का आज दूसरा दिन है। आज भी किसान आंदोलन पर हैं। पंजाब के लुधियाना में किसानों ने सड़कों पर सब्जियां फेंक दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

देश के आठ राज्यों में जारी इस हड़ताल में 130 संगठन शामिल हैं। हड़ताल के पहले दिन किसानों के गुस्से की तस्वीर सामने आई कहीं किसानों ने सड़कों पर दूध बहाया तो किसी राज्य में सब्जियां रास्तों में फेंक दी गईं। वहीं दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी में आढ़तियों का कहना है कि सब्जियों की कमी की कारण माल कम आ रहा है और कीमतें बढ़ती जा रही हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।