सिंगापुर मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दौरे के अंतिम दिन मरियम्मन मंदिर में की पूजा-अर्चना
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे का आज अंतिम दिन है। आज उन्होंने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मुलाकात की। पीएम मोदी यहां अमेरिकी रक्षा सचिव जिम मैटिस से भी मिले। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच लूंग द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए हैं।

दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ ही नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक सहयोग सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया और मलेशिया के बाद गुरुवार को सिंगापुर पहुंचे थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।