अरुणाचल प्रदेश में 5.2 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर से निकले लोग
(India) अरुणाचल प्रदेश के तेजू से 114 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के चलते लोगों में दहशत का माहौल है लोग घर से बाहर निकल आए हैं। भूकंप से किसी के जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के तेजू से 114 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जाता है अरुणाचल प्रदेश के आसपास 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है । भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं हालांकि किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान अभी तक नहीं हुआ है हालांकि एहतियातन लोगों को घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।