पुलिस ने कहा कि निचले इलाके में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और उन्होंने इलाके में तैनात सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। सीआरपीएफ का एक वाहन भी भारी पथराव की चपेट आ गया। वहां से निकलने के प्रयास में दो युवक वाहन से टकरा गये थे।दलगेट के बुचवाड़ा में रहने वाला भट्ट (21) मूल रूप से नामचबल फतेह कदल का निवासी है। यहां निचले इलाके के अलग-अलग हिस्सों से लोग जमा हुए हैं। भट्ट को शनिवार शाम ईदगाह की कब्रगाह में दफनाया जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। यहां सुबह से ही कफ्यूर् के समान पाबंदियां लगायी गयी हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।