प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इंडोनेशिया मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा के बाद भारत रवाना
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों इंडोनेशिया मलेशिया और सिंगापुर की महत्वपूर्ण और सफल यात्रा समाप्त करने के बाद आज स्वदेश रवाना हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा से भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को गति मिली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा तीन देशों इंडोनेशिया मलेशिया और सिंगापुर की अहम और सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए रवाना हुए।

मोदी ने सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान यहां के प्रधानमंत्री ली एच लूंग के साथ व्यापक बातचीत की और एशिया के अहम रक्षा एवं सामरिक मामलों के सम्मेलन शांग्री ला वार्ता को संबोधित किया । वार्ता में अपने संबोधन में कल मोदी ने कहा कि प्रतिद्वंद्विता वाले एशिया से क्षेत्र पिछड़ जाएगा जबकि सहयोग वाले एशिया से मौजूदा शताब्दी का स्वरूप तय होगा। नरेंद्र मोदी शांग्री-ला वार्ता को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।