एनपीएस एक सेवानिवृत्त निवेश माध्यम है जिसमें 60 साल तक निवेश करना होता है। 60 की उम्र के बाद कुल जमा रकम का 60 फीसदी निकाल सकते हैं। शेष राशि (40 फीसदी) का फिर से एन्युटि प्रोडक्ट में निवेश करना होगा। एन्युटि प्रोडक्ट वह होता है जो लंबी अवधि तक एक तय आय प्रदान करता है। आप चाहें तो कुल जमा रकम का भी एन्युटि प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप रिटायरमेंट के बाद भी एनपीएस में जमा रकम को नहीं निकालने चाहते हैं तो आप निवेश जारी रख सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।