महतो का शव जहां बलरामपुर ब्लॉक के सुपुर्धी गांव के पास मिला तो वहीं बीजेपी ओबीसी सेल के जिला स्तरीय नेता दुलाल कुमार का शव सुपुर्धी से महज पांच किलोमीटर दूर दाभा गांव में मिला। पश्चिम बंगाल में 2 अप्रैल से लेकर पंचायत चुनाव के दिन तक यानि 14 मई तक करीब 50 से ज्यादा लोग चुनावी हिंसा के चलते मारे गए हैं।
राज्य सरकार ने इन दोनों मौतों की जांच के लिए सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। पुरुलिया के जिला पुलिस प्रमुख जॉय बिश्वास ने कहा कि वह पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। दोनों ही मामलों में बीजेपी नेताओं ने तृणमूल समर्थित गुंडों के ऊपर इन हत्याओं को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।