13 राज्यों में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
(India) एक ओर जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं वहीं दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है।
दक्षिण भारत में मानसून आने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। तो वहीं उत्तर भारत में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। कर्नाटक में बारिश से पिछले 24 घंटों में हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मानसून के महाराष्ट्र और गोवा की ओर बढ़ने की सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं। यहां पिछले दो दिनों से बीच-बीच में बारिश हो रही है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और केरल में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज इन राज्यों में अलर्ट जारी की है कि सोमवार को मध्यप्रदेश, प. बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के विदर्भ-काेंकण, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।