ट्रंप-किम की ऐतिहासिक बैठक सिंगापुर में 12 जून को मिलेंगे दोनों नेता अमेरिकी अधिकारियों ने मुकर्रर किया ये वक्त
(International) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 12 जून को सिंगापुर में मिलेंगे। उनके मिलने की व्यवस्था सिंगापुर के रिसॉर्ट में की गई है। इसके एक दिन का किराया 4 लाख रुपये से भी ज्यादा है। दोनों के नेताओं की बैठक के लिए व्हाइट हाउस ने एक वक्त भी मुकर्रर किया है जो स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे का है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में आज यह जानकारी देते हुए कहा मैं आपको बता दूं कि राष्ट्रपति अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से उत्तर कोरिया पर नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और पहली बैठक 12 जून को सिंगापुर के समयानुसार सुबह नौ बजे होगी जबकि ईस्ट कोस्ट समय के अनुसार 11 जून को रात नौ बजे होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।