दिल्ली आर्कबिशप के बाद, अब गोवा के आर्कबिशप ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
(GOA, India) दिल्ली के आर्कबिशप के बाद गोवा के आर्कबिशप ने भी अप्रत्यक्ष रूप से भारत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिलिप नेरी फेराओ (आर्कबिषप गोवा) ने देश में संविधान को खतरे में बताते हुए कहा कि विकास के नाम पर मानवाधिकार कुचला जा रहा है। यह बातें गोवा के आर्कबिषप ने पादरियों के लिए लिखे जाने वाले अपने सालाना पत्र में कही है। उन्होंने पत्र में कहा कि 2019 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए समुदाय को मानवाधिकार और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने पत्र में लिखा आज संविधान खतरे में है, यही वजह है कि लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।