प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य 2022 तक सबको घर देने का है।
(India) नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य 2022 तक सबको घर देने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से ऐप पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य 2022 तक सबको घर देने का है। उन्‍होंने कहा, ''हमने प्राण लिया है 2022 तक, जब आजादी के 75 साल हो जाएंगे, हिंदुस्तान के हर परिवार के पास अपना पक्का घर हो। हमारी सरकार ने पिछले चार वर्ष में 1 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण किया है जो पिछली सरकार से 328 फीसदी से अधिक वृद्धि है।'' मोदी ने कहा कि सरकारी याजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करना बहुत अच्छा है। सभी का सपना होता है, उसका एक अपना घर हो और आजादी के कई सालों बाद भी गरीबों की इच्छा अधूरी थी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पहले 70 से 75 हजार रुपए की सहायता दी जाती था जिसको अब हमने बढ़ा करके 1.30 लाख रुपए कर दिया है।
मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान लाभार्थियों का चयन बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) सूची के जरिए होता था। हमने सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर सलेक्‍शन शुरू किया। इससे वो लाभार्थी भी सूची में शामिल हो गए, जो पहले वंचित थे।
पीएम ने कहा, एक जिंदगी बीत जाती है, अपना घर बनाने में। पर अब ये सरकार दूसरी है और कहावत बदल रही है। अब कहावत होगी- अब जिंदगी बीतती है अपने ही आशियाने में। अगर आपसे इस योजना के लिए कोई पैसा मांगे तो इसकी फौरन शिकायत करें। भारत के सपने और आकांक्षाएं इतने से ही पूरे नहीं होंगे। सब के लिए घर, सबके लिए बीमा, सबके लिए बिजली, सबके लिए और इसीलिए इतने बड़े तादाद में भाईयों और बहनों से जुड़ने का मौका मिला है।
पीएम मोदी ने इससे पहले 28 मई को नमो ऐप के जरिए उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से बातचीत की थी। इसके बाद, 29 मई को मुद्रा योजना के लाभार्थियों से उनके अनुभव शेयर किए। इसके बाद स्किल इंडिया के लाभार्थियों से बात की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।