डॉक्टरों के मृत बताने के बाद महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
(DELHI, DELHI) वेस्ट बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है जबकि कुछ ही घंटे पहले लेबोरेटरी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि महिला के पेट में ही भ्रूण की मौत हो चुकी है। इस पूरे मामले को लेकर महिला के परिवार वालों ने सोनो स्कैन नाम की लेबोरेटरी के खिलाफ पुलिस में मुकद्दमा भी दर्ज करा दिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के परिवार वालों ने शिकायत की है लेकिन हमने उन्हें कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है क्योंकि यह लापरवाही हमारे अधिकार के तहत नहीं आती है।
दरअसल शनिवार को अचानक महिला के पेट में दर्द होने लगा तो वह डॉ सुपर्णा बिस्वास के पास गई। लेकिन डॉक्टर्स पेट के अंदर बच्चे की गतिविधि का पता नहीं लगा पा रहे थे इसलिए उन्होंने महिला का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। परिवार के लोग सोनो स्कैन में महिला को ले गए। जांच के बाद रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि भ्रूण की मौत 32 हफ्ते 5 दिन में ही हो चुकी थी। महिला की मां ने बताया यह बात सुनकर वो हैरान हो गए। रिपोर्ट मिलने के बाद महिला को घर ले गए। उसके बाद उसी रात फिर से उसे पेट में दर्द हुआ तो दोमकल अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोनो स्कैन के मालिक का पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।