जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में एक बार फिर से आतंकियों ने हमला किया। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा के हाजिन इलाके में इंडियन आर्मी के पोस्ट को निशाना बनाकर मंगलवार की शाम को आतंकियों ने धावा बोला। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक करीब चार से छह की संख्या में आतंकियों ने आर्मी कैम्प पर दोनों तरफ से हमला किया। आतंकियों ने 13वीं राष्ट्रीय रायफल्स और हाजिन पुलिस स्टेशन पर यह हमला किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।