सूत्रों ने कहा कि शाह बिहार और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री क्रमश: नीतीश कुमार और महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू और पीडीपी के अध्यक्ष क्रमश कुमार और मुफ्ती के साथ शाह की बैठक की योजना बनाई जा रही है ताकि इन सहयोगी दलों के साथ संबंधों को मजबूत किया जा सके। भाजपा द्वारा उन सहयोगी दलों से मुलाकात करने का सिलसिला जारी है जो या तो पार्टी की आलोचना कर रहे हैं या उससे मतभेदों को व्यक्त कर रहे हैं और इसका उद्देश्य अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मजबूत करना है।
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मुंबई में पीटीआई को बताया कि अमित शाह ने उद्धव से मिलने का समय मांगा। इसी के मुताबिक उन्हें आज शाम को मिलने का समय दिया गया है। बहरहाल उन्होंने चार सालों के अंतराल के बाद शाह को उद्धव ठाकरे से मिलने की जरूरत पर सवाल उठाया। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि शाह उद्धव ठाकरे से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और अगले दिन चंडीगढ़ जाएंगे जहां वह बादल और उनके बेटे और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल से मुलाकात करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।