मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर आज राहुल गांधी श्रद्धांजलि सभा संबोधित करेंगे
(India) मध्य प्रदेश मंदसौर में किसानों पर हुई गोलीबारी की घटना की पहली बरसी पर आज आज राहुल गांधी पिपलियामंडी में होने वाली श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर लगभग 12. 20 बजे चार्टर्ड प्लेन से मंदसौर पहुंचेंगे । वहां से हेलिकॉप्टर द्वारा 12. 45 बजे सभा स्थल पिपलियामंडी पहुंचेंगे। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।
2019 लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनाव अभियान में हैं। ऐसे में राहुल गांधी की इस रैली को सूबे में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत के साथ ही 2019 में कांग्रेस की तरफ किसानों को आकर्षित करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए हैं और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। साथ ही वहां आने वालों पर खास नजर रखी जा रही है।
कांग्रेस की राज्य चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुले तौर पर राज्य सरकार पर राहुल गांधी की सभा को असफल बनाने के लिए हर हथकंडा अपनाने का आरोप लगाया है। सिंधिया ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'किसानों को सभा स्थल तक पहुंचने से रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों से बॉन्ड तक भरवा लिए गए हैं। अब देखना यह है कि शहीद हुए छह किसानों को श्रद्धांजलि देने से रोकने के लिए शिवराज सरकार के हथकंडे कितने कारगर होते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।