NEET की टॉपर कल्पना ने बिहार बोर्ड 12वीं में भी किया टॉप
(BIHAR, BIHAR) बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे आ चुके हैं। इसमें कॉमर्स में 91.31 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि आर्ट्स में 52.95 फीसदी बच्चे पास हुए। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ दिन पहले NEET की परीक्षा में टॉप करनेवाली कल्पना के 12वीं बोर्ड में भी टॉप किया है। उसे 500 में से 434 अंक मिले। जबकि दूसरे स्थान पर सिमुलतला के छात्र अभिनव हैं जिन्हें 421 अंक मिले।

कल्पना ने 720 में से 691 मार्क्स पाए। उनका पर्सेंटाइल स्कोर 99.999921 है। कल्पना ने फिजिक्स में 180 में से 171 अंक कैमेस्ट्री में 180 में से 160 और बायोलॉजी में 360 में से 360 मार्क्स हासिल किए हैं। कल्पना कुमारी मूल रुप से बिहार की रहने वाली हैं। उनका घर शिवहर जिले में है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।