झारखंड मे पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ दो जवान शहीद
(JHARKHAND, JHARKHAND) खूंटी और सरायकेला जिला की सीमा पर पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. खबर के मुताबिक मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गये हैं, जबकि एक जवान गोली लगने की वजह से गंभीर रुप से घायल हैं पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी अभियान आरके मल्लिक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं. जिन्हें चॉपर से लाने की कोशिश की जा रही है

जानकारी के मुताबिक सरायकेला खरसावां जिले के अड़की-बादनी सीमा क्षेत्र के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ स्थल अड़की क्षेत्र के कोरबा में है। यह क्षेत्र सरायकेला से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दुर्गम रास्ता होने के कारण पुलिस को वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान तथा जिला पुलिस का एक जवान शहीद हुआ है तथा जिला पुलिस के चार तथा सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर कई स्थानों से फोर्स भेजे गए है। सीआरपीएफ जवानों को भेजा गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।