सिंगापुर में 12 जून को होने वाली बैठक के संबंध में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ चर्चा करने के बाद ट्रंप ने यह बात कही। संवाददाताओं ने जब ट्रंप ने सवाल किया कि वह उत्तर कोरियाई शासक को व्हाइट हाउस आने का न्योता देंगे या उन्हें मार-ए-लागो में बुलाएंगे इस पर राष्ट्रपति ने जवाब दिया 'हम व्हाइट हाउस से शुरूआत करेंगे। किम की ओर से पिछले हफ्ते ट्रंप को भेजी गयी निजी चिट्ठी के बारे में उन्होंने कहा कि पत्र सिर्फ अभिवादन था। यह सच में बहुत अच्छा था। संभवत: मैं उसे सार्वजनिक करने की अनुमति प्राप्त कर सकता हूं। बेहद गर्मजोशी से भरा पत्र था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।