सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भारत की अंडर-19 टीम में शामिल
(India) अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले विश्व क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह सफल खिलाड़ी बनना चाहते हैं। अब इसकी शुरुआत हो चुकी है, दरअसल सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।
अठारह वर्षीय अर्जुन बायें हाथ का तेज गेंदबाज है और निचले मध्यक्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी है। उसकी लंबाई छह फीट एक इंच है। बेंगलुरु में गुरुवार को भारत अंडर -19 की दो टीमें घोषित की गयी जिनकी अगुवाई अनुज रावत और आर्यन जुयाल करेंगे।
यह चयन आशीष कपूर , ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख की तीन सदस्यीय चयन समिति ने जूनियर तेंदुलकर को लंबे प्रारूप के लिये चुना। इस दौरे पर टीम इंडिया 2 चार दिवसीय मैच और 5 वनडे मैच खेलेगी। 18 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर को अगले महीने दो चार दिवसीय मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।