पीएम मोदी की हत्या का माओवादियों ने रचा षड्यंत्र? पत्र से हुआ खुलासा
(DELHI, DELHI) आरोपी के घर से मिला पत्र, जिसमें 'राजीव गांधी की हत्या' जैसी प्लानिंग का जिक्र
पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की बात कही गई है
पीएम नरेंद्र मोदी को उनके रोड शो में निशाना बनाने की थी साजिश
भीमा-कोरेगांव में जनवरी में हुई हिंसा में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुणे पुलिस को एक आरोपी के घर से ऐसा पत्र मिला है, जिसमें 'राजीव गांधी की हत्या' जैसी प्लानिंग का जिक्र किया गया है। पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की बात कही गई है। पुलिस ने बुधवार को रोना जैकब विल्सन, सुधीर ढावले, सुरेंद्र गाडलिंग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। विल्सन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, ढावले को मुंबई से, गाडलिंग, शोमा सेन और महेश राउत को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि यह पत्र विल्सन के दिल्ली के मुनिरका स्थित फ्लैट से बरामद किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।