कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम
(India)
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से बार-बार घुसपैठ का प्रयास सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से एक बार फिर विफल रहा है। कुपवाड़ा जिले में ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो फायरिंग कर दी गई। एनकाउंटर के दौरान जवाबी फायरिंग में अब तक छह आतंकी मारे जा चुके हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी चलाया जा रहा है। आशंका है कि अभी कुछ और आतंकी वहां घुसपैठ के मंसूबों से छिपे हो सकते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।