उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया,“सिंगापुर में दोनों नेता उत्तर कोरिया, अमेरिका नए सिरे से संबंधों को स्थापित करने, कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को पूरा करते हुए स्थाई शांति बनाए रखने के तंत्र के निमार्ण और नए युग की जरूरत के आधार पर पारस्परिक चिंता के अन्य मुद्दों पर वातार् करेंगे।”
इस बैठक के लिए किम रविवार को सिंगापुर पहुंच गए थे।
साल 2011 में सत्ता पर काबिज होने के बाद उत्तरपूर्व एशिया के बाहर किम की यह पहली यात्रा है।
ट्रंप भी रविवार को सिंगापुर पहुंचे थे।
समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, सोमवार को उत्तर कोरियाई और अमेरिकी राजनयिकों ने अंतिम क्षणों में एक मसौदा समझौते के लिए वार्ता की, जो ट्रंप और किम की मुलाकात के दौरान उन्हें दिया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।