केजरीवाल की कम हाजिरी के खिलाफ कपिल मिश्रा की याचिका हाईकोर्ट में मंजूर
(DELHI, DELHI) दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधायक कपिल मिश्रा की उस याचिका को सूचीबद्ध करने की आज मंजूरी दे दी जिसमें यह दावा किया गया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री की उपस्थिति 10 प्रतिशत से भी कम है।जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल एवं जस्टिस सी. हरिशंकर की अवकाशकालीन बैंच के समक्ष जब यह मामला आया तो बैंच ने मिश्रा के वकील को याचिका दाखिल करने को कहा है। माना जा रहा है कि मंगलवार को इस मामले की सुनवाई की जा सकती है।

दरअसल आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कम उपस्थिति के खिलाफ सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।