उत्तर कोरिया के मीडिया में किम के सिंगापुर पहुंचने की खबर छाई रही
(India) उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने अपने नेता किम जोंग उन के सिंगापुर पहुंचने की ख़बर को प्रमुखता से छापा है। सरकारी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बैठक को ऐतिहासिक बताया है। यह खबर सत्तारूढ़ पार्टी के अखबार में पहले पन्ने पर सबसे ऊपर लगाई है। इसके अलावा, कोरियन सेंट्रल टेलीविज़न पर प्रसारित दिन के पहले समाचारों में पहली और इकलौती यही ख़बर थी।

अधिकतर उत्तर कोरियाई लोगों के लिए यही चैनल उपलब्ध रहता है। लोग दोपहर के वक्त राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन के सामने इकट्ठा हो गए जहां बड़ी स्क्रीन पर किम के एयर चाइना की विशेष उड़ान से उतरने की तस्वीरों को दिखाया जा रहा था। कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शिखर बैठक में व्यापक और गहन बातचीत होगी। इस बैठक से पूरी दुनिया को काफी उम्मीदें हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।