एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा बल इस मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे तभी दो मोटरसाइकिल सवार आतंकवादी पहुंचे, जिन्हें रूकने का इशारा किया गया लेकिन वह भागने लगे। उन्होंने बताया कि दोनों जांच चौकी से भागने के साथ ही अपने पीछे आ रहे सुरक्षा बलों पर गोली चला रहे थे। हालांकि पुलिस के जवान सेना और सीआरपीएफ ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान शोपियां जिले के 22 वर्षीय मुख्तार अहमद और 22 वर्षीय एजाज अहमद पारे के रूप में हुई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।