पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती,राहुल समेत कई नेता एम्स में पूर्व पीएम को देखने पहुंचे
(India) पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती इलाज जारी है। एम्स अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि वाजपेयी को यूरिन इन्फेक्शन और किडनी संबंधी परेशानी के चलते एम्स में भर्ती कराया गया है और यहां उनका डायलिसिस चल रहा है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री को अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी, यह अभी तय नहीं है। मंगलवार को एम्स की ओर से मेडिकल बुलेटिन किया जाएगा। पूर्व पीएम के ठीक होने कि लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी है।
वाजपेयी का हालचाल जानने प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से वाजपेयी की मित्रता 50 के दशक से ही है। दोनों नेताओं ने मिलकर ही बीजेपी को खड़ा किया। बीजेपी के नेता विजय गोयल ने बताया है कि यूरिन इन्फेक्शन का इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि वह (वाजपेयी) मंगलवार को घर जा सकेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।