आध्यात्मिक गुरु भैय्यू जी महाराज ने खुद को गोली मारी, हुई मौत
(DELHI, DELHI) आध्यात्मिक गुरु भैय्यू जी महाराज ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हुआ। कुछ महीने पूर्व मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने भैय्यूजी महाराज समेत पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया था। हालांकि उन्होंने उसे ठुकरा दिया था।
भैय्यूजी महाराज का वास्तविक नाम उदयसिंह देखमुख है। उनका जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उनका मुख्य आश्रम इंदौर स्थित बापट चौराहे पर है। सदगुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट उनके सानिध्य में संचालित होता है। कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां उनके आश्रम में जा चुकी हैं।
2012 सद्भावना उपवास के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गुजरात बुलाया था। वे चर्चा में तब आए जब अन्ना हजारे के अनशन को खत्म करवाने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें अपना दूत बनाकर भेजा था। बाद में अन्ना ने उनके हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।