पीएम मोदी ने किया विराट कोहली का चैलेंज पूरा, 40 साल से अधिक उम्र के सभी IPS अफसरों को भी दिया फिटनेस चैलेंज
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा किए गए फिटनेस चैलेंज में हिस्सा लेते हुए बुधवार को एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है और बल्कि राजनीतिक विरोधी को चुनौती भी दी है। इस वीडियो में पीएम मोदी एक्सरसाइज और योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कोहली ने 23 मई को एक्सरसाइज का एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और पीएम नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था। पीएम मोदी ने फिटनेस चैलेंज कुमारस्वामी के अलावा टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा को भी दिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने देशभर के उन सभी आईपीएस अफसरों को भी फिटनेस चैलेंज दिया है जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है।

आपको बता दें कि विराट के चैलेंज को स्वीकार करते हुए #HumFitTohIndiaFit टैग के साथ पीएम मोदी ने 24 मई को चैलेंज के जवाब में लिखा था कि वह जल्द ही अपना वीडियो शेयर करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बुधवार को फिटनेस वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी सुबह की एक्सरसाइज और योगा का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मैं ट्रैक पर चलता हूं जिसमें पंचतवस के 5 तत्व हैं- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश. यह तरोताज़ा कर देता है और मैं श्वास का भी अभ्यास करता हूं।

इससे पहले युवा और खेल मंत्री व ओलंपिक विजेता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने ट्विटर पर फिटनेस चैलेंज दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बिना ब्रेक लिए पुश-अप किया. इसी के साथ उन्होंने सभी से अपना फिटनेस मंत्र बताते हुए वीडियो शेयर करने की अपील की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।