रमजान के महीने में नापाक हरकतः पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, चार BSF जवान शहीद, तीन घायल
(India) रमजान के महीने में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। कश्मीर के सांबा के चंबियाल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इस हमले में भारत के चार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए।
वहीं तीन जवान घायल भी हुए हैं। वहीं भारत की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब भी दिया गया। पाकिस्तान की फायरिंग में घायल जवानों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संबा के चंबलियाल में हुई इस फायरिंग में बीएसएफ का एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक सब इंस्पेक्टर और दो जवान शहीद हुए हैं। इसके अलावा तीन जवान घायल हुए हैं। रमजान के महीने में पाकिस्तान की इस हरकत से दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी खराब हो सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।