भैय्यूजी महाराज ने की खुदकुशी पारिवारिक कलह से तंग आकर
(Bhopal, Bhopal) भैय्यू महाराज की खुदकुशी को लेकर पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद जो खुलासे किए हैं उसके मुताबिक उनकी 18 वर्षीय बेटी कुहू और दूसरी पत्नी के बीच लड़ाई के चलते आध्यात्मिक गुरू ने आत्महत्या का इतना बड़ा कदम उठाया है। इंदौर के पुलिस महानिदेशक हरिनारायणचारी मिश्रा ने बतायाहमारे पास इस बात संकेत हैं कि भैय्यू महाराज की बेटी कुहू जिन्हें कल्याणी के नाम से भा जाना जाता हैऔर उनकी दूसरी पत्नी डॉक्टर आयुषी के बीच अंतर्कलह इस खुदकुशी के पीछे की एक बड़ी वजह हो सकती है।

हालांकि मिश्रा ने आगे बताया कि साक्ष्य अभी पुख्ता नहीं हैं और पुलिस कई अन्य पहलुओं से भी मामले की छानबीन कर रही है।गौरतलब है कि 50 वर्षीय आध्यात्मिक गुरू ने बेटी के कमरे में खुद को बंद कर मंगलवार की दोपहर सिल्वर स्प्रिंग्स कॉलोनी में अपनी रिवॉल्वर से खुद को उड़ा लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें परेशानी और दुखी का जिक्र किया है।

खुदकुशी की जांच में लगे एक सीनियर ऑफिसर ने बताया उन्होंने भैय्यू महाराज के मोबाइल फोन टैबलेट और कम्प्यूटर को जब्त कर लिया है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कोई उन्हें ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।