छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी बोले रोजगार के नए मौके उत्पन्न हो रहे हैं
(CHANDIGARH, India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे। राजधानी रायपुर के विमानतल पर मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि मोदी आज सुबह भारतीय वायु सेवा के विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री रमन सिंह उनके मंत्रिमंडल के सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री विमानतल से नया रायपुर स्मार्ट सिटी के लिए रवाना हुए और वहां बिजली पानी स्वच्छता यातायात प्रबंधन एकीकृत भवन प्रबंधन सिटी कनेक्टिविटी एवं इंटरनेट अधोसंरचना (डाटा सेंटर) और सम्पूर्ण नया रायपुर शहर की निगरानी के लिए एकीकृत कमाण्ड एवं नियंत्रण केन्द्र का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह भी उनके साथ रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पीएम मोदी नया रायपुर से हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुंचेंगे तथा भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। मोदी इस अवसर पर केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के तहत जनता को रायपुर से जगदलपुर तक यात्री विमान सेवा की भी सौगात देंगे। उनके हाथों इस विमान सेवा के शुभारंभ के साथ ही राज्य का आदिवासी बहुल बस्तर संभाग देश के हवाई यातायात के मानचित्र में शामिल हो जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।