कश्मीर पर यूएन की रिपोर्ट को किया खारिज भारत ने झूठा और पूर्वाग्रही बताया
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने कश्मीर में कथित रूप से मानवाधिकार हनन का आरोप लगाया है। भारत ने यूएन की इस रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अपनी सख्त टिप्पणी में विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट अत्यधिक पूर्वाग्रह से ग्रसित है और झूठे नैरेटिव बनाने की कोशिश वाली है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह रिपोर्ट भारत की संप्रुभता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती है। गुरुवार को रिलीज रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर दोनों में ही कथित तौर पर मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही है। यूएन ने इन मानवाधिकार उल्लंघनों की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।


विदेश मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए ऐसी रिपोर्ट सामने लाने की मंशा पर सवाल खड़ा किया है। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा है कि यह रिपोर्ट काफी हद तक असत्यापित जानकारी का के आधार पर बनाई गई है।

विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र समेत पूरी दुनिया को एक बार फिर याद दिलाया है कि पूरा का पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान ने भारत के एक हिस्से पर जबरन अपना कब्जा कर रखा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।