पंजाब नैशनल बैंकघोटाला : पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद ठिकाना बदल रहा नीरव मोदी, हॉन्ग-कॉन्ग से भागकर न्यूयॉर्क पहुंचा
(India) पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।
खबरों के मुताबिक नीरव मोदी अब न्यूयॉर्क जा चुका है। इससे पहले उसके हॉन्ग कॉन्ग में छिपे होने की खबर आई थी, जिसके बाद भारत सरकार ने उसकी गिरफ्तारी का अनुरोध किया था।
हालांकि सरकार ने इस अनुरोध पर हॉन्ग कॉन्ग सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय चीन यात्रा शुरू होने से पहले ही नीरव मोदी ने अपना ठिकाना बदला है।
भारत सरकार के डोजियर के मुताबिक नीरव मोदी सबसे पहले जनवरी महीने में मुंबई से संयुक्त अरब अमीरात गया। इसके बाद वह मार्च तीसरे महीने में हॉन्ग-कॉन्ग चला गया।
हालांकि जब सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए हॉन्ग-कॉन्ग सरकार से संपर्क किया तो वह भागकर लंदन गया और फिर अमेरिका चला गया। मोदी का आखिरी लोकेशन न्यूयॉर्क देखा गया है। उसे न्यूयॉर्क के होटल रीजेंसी के आस-पास देखा गया है।
नीरव मोदी पंजाब नैशनल बैंक में हुए करीब 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी है। नीरव मोदी के साथ इस घोटाले में उसका रिश्तेदार मेहुल चौकसी भी शामिल है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।