वहीं मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। जैन ने ट्वीट कर कहा हम चार रातों से उपराज्यपाल के कायार्लय में इंतजार कर रहे हैं लेकिन वह केवल चार मिनट का समय तक नहीं निकाल पा रहें। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस मामले पर हस्तक्षेप करेंगे। राय ने भी ट्वीट कर कहा उन्हें उम्मीद है कि मोदी दिल्ली के लोकतंत्र की फिटनेस की फिक्र करेंगे।
केजरीवाल व उनके नेता अपनी तीन मांगों को लेकर धरने पर हैं जिनमें दिल्ली प्रशासन में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को उनकी हड़ताल खत्म करने का निदेर्श देना और गरीबों को उनके दरवाजे पर जाकर राशन वितरित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने व उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग शामिल है जो चार महीनों से सरकार के काम में अड़ंगा लगा रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।