मरकजी चांद कमेटी और शिया मून कमेटी ने चांद न होने का एलान किया है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने देर शाम शव्वाल का चांद न होने का ऐलान किया। मौलाना ने कहा कि ईद-उल-फित्र अब शनिवार को मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। वहीं शिया मून कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ईद का चांद दिखाई न देने ऐलान किया।
ईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर अब शुक्रवार को मुकम्मल होगा। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज कल सम्पन्न होगी। रमजान-उल-मुबारक के पूरे एक माह के रोजे रखने के बाद ईद के चांद का दीदार होने का इंतजार कर रहे रोजेदारों को चांद न होने पर मायूसी जरूर हुई लेकिन एक और रोजा मिलने की खुशी भी थी।
उनको ईद की तैयारियों के लिए एक दिन जो और मिल गया था। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-फित्र अल्लाह की तरफ से अपने बन्दों को रमजान-उल-मुबारक की इबादत का ईनाम है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।