जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) आज देश भर में ईद की धूम है लेकिन जम्मू-कश्मीर में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों में संघर्ष की शुरू हो गया। अनंतनाग में पत्थरबाजों ने सीआरपीएफ के जवानों पर पथराव किया। जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पत्थरबाजों ने भी सड़कों पर टायर चला आगजनी की।

वहीं दूसरी ओर आज देश भर में ईद मनाई जा रही है। लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों के ईद की बधाई दी।

कोविंद ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा सभी देशवासियों खास तौर से देश और विदेशों में रह रहे हमारे मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ दिन आप सब के परिवारों के लिए खुशियां और जश्न लाए तथा हमारे साझा समाज में भाईचारे आपसी सौहार्द और मेल-मिलाप को मज़बूत बनाए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।