ईद पर फायरिंग से एक जवान शहीद  अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत-पाक जवानों में नहीं बंटी मिठाइयां
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रमजान में सीजफायर के दौरान भी उसने सीजफायर का उल्लंघन किया और आज ईद के पावन मौके पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की फायरिंग से नौशेरा में एक भारतीय जवान सेपॉए बिकास गुरुंग को अपनी जान गंवानी पड़ी और वे शहीद हो गए। वहीं दूसरी तरह अनंतनाग में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया और आईएसआईएस के झंडे भी दिखाए।

नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हुआ है। वहीं अरनिया सेक्टर में शनिवार सुबह चार बजे से ही पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई और सीजफायर तोड़ा। वहीं बीएसएफ ने भी जवाबी फायरिंग कर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।