रेलवे अपने कर्मचारियों को राशन कार्ड जैसे दिखने वाले मेडीक्लेम बुकलेट की जगह प्लास्टिक कार्ड जारी करेगा
(DELHI, DELHI) रेलवे ने फैसला किया है कि वह अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मियों को जारी किए बोझिल और जटिल चिकित्सा कार्ड की जगह उन्हें क्रेडिट कार्ड जैसे स्वास्थ्य कार्ड जारी करेगा जिनपर विशिष्ट नंबर अंकित होंगे।

अभी जोनल रेलवे द्वारा जारी चिकित्सा कार्ड बुकलेट के रूप में होता है जो दिखने में राशन कार्ड जैसा दिखता है। रेलवे बोर्ड के एक आदेश के मुताबिक कर्मचारियों के साथ ही उनके सभी आश्रितों को एक अलग तरह का चिकित्सा पहचान पत्र जारी किया जाएगा जिनपर पूरे भारत के लिए विशिष्ट नंबर दर्ज होंगे।

आदेश में कहा गया भारतीय रेलवे के कर्मचारियों और अन्य लाभार्थियों को जारी होने वाले चिकित्सा पहचान पत्र में एकरूपता लाने के लिए बोर्ड ने प्लास्टिक से बने कार्ड को स्वीकृति दी है जिनका साइज बैंक द्वारा जारी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के समान होना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।