शहीद औरंगजेब के जनाजे में अमड़ा जन सैलाब पिता बोले आतंकवादियों से लो बदला
(DELHI, DELHI) राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद जवान औरंगजेब का पार्थिव शरीर उनके गांव मेंढर तहसील के सलानी गांव पहुंचा। जवान के पार्थिव शरीर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। गांव के लोगों में जवान को खोने के गम के साझ-साथ गुस्सा भी दिखाई दिया। कहां शहीद जवान औरंगजेब परिवार के साथ ईद मनाने के लिए घर लौट रहे थे और घर में भी ईद की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन त्यौहार के दिन के दिन वो आए पर तिरंगे में लिपटे हुए। उनकी शहादत पर पिता हनीफ ने सरकार से बदला लेने की मांग की है

बेटे की शहादत पर औरंगजेब के पिता हनीफ ने कहा कि उनका बेटा एक बेटा शहीद हो गया है लेकिन उनका बड़ा बेटा भी फौज में है। जवान के पिता ने आगे कहा कि हम सब देश पर कुर्बान होने के लिए तैयार हैं। साथ ही मोहम्मद हनीफ ने केंद्र सरकार को कहा कि मोदी सरकार आतंकियों को मारकर बेटे की शहादत का बदला ले वरना वह खुद बदला लेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह अपने दूसरे बेटों को भी सेना में भेजेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।